मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त 

पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023





मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत आज दिनांक 09 नवंबर 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ELC के Future Voters, Young Voters, VAF के नोडल पदाधिकारियों एवं कैंपस अंबेसडर के साथ बैठक आयोजित की गई।

समाहरणालय ब्लॉक A स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं संस्थानों के नोडल पदाधिकारी और कैंपस एंबेसडर उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची श्री राहुल सिन्हा ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। VAF के नोडल पदाधिकारियों और कैंपस एम्बेसडर को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपका छोटा सा प्रयास देश के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा छात्रों को मताधिकार और मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। उपायुक्त ने अहर्ता प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया।

Post a Comment

0 Comments