पत‍ि की अमानवीय हरकत, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में झोंकी लाल मिर्च

पत‍ि की अमानवीय हरकत, पत्नी 

के प्राइवेट पार्ट में झोंकी लाल मिर्च




बाराबंकी(राम आसरे)। पति पत्नी के बीच बेटी जन्म लेने को लेकर झगड़ा आए दिन झगड़ा हो रहा था। पति ने पत्नी की हत्या की कोशिश की और उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी। ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर महिला को पति के चंगुल से बचाया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया है।

थाना टिकैतनगर के अरुवा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से नाराज होकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर पिटाई की। उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाल दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दीवार तोड़ दी और महिला की जान बचाई। यह घटना दस नवंबर की है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को आरोपित गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाल संतोष सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

सिद्धौर के रहने वाली महिला की शादी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से पड़ताड़ित करता था। महिला ने बताया कि पति उस पर चरित्र हनन का भी आरोप लगाता है। विवाह के बाद उसके तीन पुत्रियां हुई लेकिन बड़ी पुत्री की मृत्यु हो गई। पति लगातार पुत्रियों के जन्म लेने से नाराज थाए इसको लेकर ताने भी देता और पिटता था। महिला ने बताया कि दोनों पुत्रियों के साथ मायके चली आई थी।

पड़ोसी के घर तसला मांगने गई 10 वर्षीय अनुसूचित जाति की बालिका से दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया। रोती.बिलखती घर पहुंची बालिका के पिता ने सफदरगंज थाने में दुष्कर्म व उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया है। दुष्कर्म करने वाले सगे भाई फरहान व अदनान हैं। वहींए इस घटना से क्षेत्र के लोगों में असंतोष है। थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। मुकदमा लिखा गया है। आरोपित घर से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments