ऑटो चालक से प्यार हुआ तो कर दी पति की हत्या

ऑटो चालक से प्यार हुआ 

तो कर दी पति की हत्या


मिर्जापुर(राम आसरे)। जिले में पुलिस ने एक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल यहां एक शख्स की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिल अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इस केस में पुलिस ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे जान हर कोई सकते में है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी ऑटो से घर जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक और महिला आपस में बात करने लगे। दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने एक-दूसरे के नंबर भी ले लिए। फिर दोनों आपस में मिलने लगे. इसकी जानकारी महिला के पति को हो गई। वह अपनी पत्नी को रोकने लगा। तभी महिला और उसके प्रेमी ने खौफनाक साजिश को अंजाम दे डाला।
दरअसल अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी ग़ांव में 14 जुलाई 2023 को बेल्डिंग का काम कर घर वापस आते समय हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव नहर के पटरी के किनारे खून से लतपथ पड़ा हुआ मिला था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तभी से पुलिस को उसपर शक होने लगा। फिर ये पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक हरिश्चंद्र की पत्नी रीता देवी चार महीने पहले ऑटो से घर आ रही थी। इसी दौरान महिला और ऑटो चालक सतीश सिंह आपस में बात करने लगे और दोनों के बीच प्रेम हो गया. दोनो ने नंबर का आदान-प्रदान भी किया।

Post a Comment

0 Comments