थाना केराकत, जनपद जौनपुर पुलिस द्वारा एक नाजायज कट्टा 32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना केराकत, जनपद जौनपुर 

पुलिस द्वारा एक नाजायज कट्टा 

32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 

के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


जौनपुर (राम आसरे)। डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 विद्यासागर सिंह द्वारा मय पुलिस बल के द्वारा अभियुक्त रवि यादव पुत्र गोरख यादव निवासी देवाकलपुर थाना केराकत जनपद-जौनपुर को एक नाजायज तमंचा 32 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ खडहर डगरा से 25 जुलाई को समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 267/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Post a Comment

0 Comments