"सड़क सुरक्षा पखवाड़ा" के 9वें
दिन छात्र-छात्राओं को यातायात
के नियमों के बारें में जागरुक किया गया।
जौनपुर (राम आसरे)। मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में, मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के आदेश द्वारा यातायात नियमों के प्रति जनमानस में जागरुकता लाये जाने हेतु 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जानें का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में 25 जुलाई को पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, व निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला जी के द्वारा (1) माँ दुर्गा जी सिनीयर सेकेन्डरी स्कूल सिद्दिकपुर, जौनपुर तथा (2) हरिहर पब्लिक स्कूल वाजीदपुर, जौनपुर में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों व साइबर क्राइम के बारें में जागरुकता कार्यक्रम किया गया, वहाँ उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेलमेंट, सिटबेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताते हुये शपथ भी दिलाया गया तथा उनको अपने घर,परिवार, समाज के लोगों को भी यातायात नियमों व हेलमेंट, सिटबेल्ट की उपयोगिता के बारे में बताने/ चर्चा करने को कहा गया, साथ ही साथ जनपद के शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेंट, सिटबेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/ प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया।


0 Comments