थाना कर्नलगंज पुलिस, SOG
नगर, सर्विलांस सेल नगर की
संयुक्त टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से चोरी किये गये पीली धातु के आभूषण (कुल वजन करीब 370 ग्राम), सफेद धातु के आभूषण व अन्य सामग्री बरामद।
प्रयागराज। थाना कर्नलगंज पुलिस, एसओजी नगर, सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम द्वारा आईसीसीसी के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-245/2025 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1. रोमी सिंह नारंग पुत्र दर्शन सिंह नारंग निवासी ब्लाक कलोनी गंधवानी थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश), 2. राज सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश) व 3. जसपाल सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (मध्य प्रदेश) को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आईईआरटी तिराहा के पास थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त रोमी सिंह नारंग उपरोक्त के कब्जे से सोने की 11 अंगूठी, 07 चेन, 01 सिक्का, चांदी के 03 सिक्के, 01 बेल पत्र, 01 सिक्का (भारतीय मुद्रा), 01 मोबाइल फोन (वीवो कंपनी), 01 आधार कार्ड, कुल 400/- रुपये नकद, अभियुक्त राज सिंह उपरोक्त के कब्जे से सोने की 02 गले का हार, 02 कान का टप्स मय कनौटी, 02 मोबाइल फोन, कुल 300/- रुपये नकद व अभियुक्त जसपाल सिंह उपरोक्त के कब्जे से सोने का 02 कंगन, 01 लॉकेट मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र मय पेंडल, 01 मंगलसूत्र का पेंडल, 02 कान का टप्स मय कनौटी, 02 कान की बाली, 02 टप्स मय झुमकी, 02 कान का टप्स छोटा, 02 कान की झुमकी मय टप्स, 07 नाक की कील, 03 नाक की कील मय नग लगा हुआ) व 200-250 अर्धनिर्मित चाभियाँ, कुल 641/- रुपये नकद, 01 की-पैड मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त अन्य सामाग्री 01 झोला जिसमें रखे हुये 07 रेती छोटी बड़ी, 02 हथौड़ी, 02 प्लास, 03 पेचकस, 02 छेनी, 02 शुम्मी, 02 कैचर, 02 लॉक गोदरेज आलमारी का व लगभग 300 अर्धनिर्मित चाभियाँ बरामद किये गये। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 331(3)/112/3(5)/317(2) बी0एन0एस0 की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मुकदमा परमेश्वर नाथ गोस्वामी पुत्र स्व0 जानकी नाथ गोस्वामी निवासी 435/362 कर्नलगंज थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज द्वारा बुधवार को पुलिस को सूचना दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में आलमारी का लॉक ठीक करने के बहाने घुसे तथा उनकी आलमारी में रखे पीली/सफेद धातु के आभूषण चोरी करके भाग गये हैं। उक्त सूचना पर थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-245/2025 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पूछताछ का विवरण/अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे लोग मध्य प्रदेश के जनपद धार में एक ही स्थान के रहने वाले हैं और दूर शहरों में जाकर आलमारियों/बक्सों आदि का लॉक ठीक करने के बहाने घर में घुसते हैं तथा मौका पाते ही आलमारियों/बक्सों में रखे आभूषण व अन्य कीमती सामग्री चोरी कर भाग जाते हैं । चोरी के आभूषणों व अन्य सामग्री को बेचकर उनसे प्राप्त रुपयों से अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
A. थाना कर्नलगंज टीम-
1. निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. व0उ0नि0 ताराचन्द्र, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. उप निरीक्षक अजय सिंह वर्मा, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. उप निरीक्षक अशोक कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. कांस्टेबल पप्पू कनौजिया, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. कांस्टेबल आलोक कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. कांस्टेबल अभिनव दीक्षित, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. कांस्टेबल राजेश्वर कुमार, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
10. कांस्टेबल उमेश कुमार यादव, कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
B. एसओजी नगर टीम-
1. उप निरीक्षक शांतनु सिंह, प्रभारी एसओजी नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. उप निरीक्षक मनोज सिंह, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. हेड कांस्टेबल बंधन कटियार, एसओजी नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. हेड कांस्टेबल बिजेंदर यादव, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. हेड कांस्टेबल अब्दुल सालिम, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
8. कांस्टेबल सुनील यादव, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
9. कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
10. कांस्टेबल अंकित, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
11. कांस्टेबल शुभम पटेल, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
12. कांस्टेबल विनोद यादव, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
13. कांस्टेबल अरविंद, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
14. कांस्टेबल नीरज सिंह, एसओजी नगर टीम, कमिश्नरेट प्रयागराज।
C. सर्विलांस सेल नगर टीम-
1. उप निरीक्षक विपिन कुमार वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. हेड कांस्टेबिल अनिल सिंह, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. कांस्टेबल सौरभ उत्तम, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. कांस्टेबल ब्रह्मानंद, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. कांस्टेबल राहुल कनौजिया, सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
D. आईसीआईसीआई टीम-
1. उ0नि0 रामअवतार यादव।
2. महिला कांस्टेबल अल्का।
3. महिला कांस्टेबल प्रीति वर्मा।
0 Comments