राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 पंकज सिहं ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 पंकज 

सिहं ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज



कानपुर। 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तिरंगा फहरा कर शहीदो को भावभीनी श्रद्धांजली दी। कानपुर के रावतपुर स्थित पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पंकज सिहं ने तिरंगा की जैसे ही डोरी खींची वैसे ही मौजूद लोगो ने तालियों बजाकर तिरंगे का सम्मान किया। राष्ट्रीय गान के बाद ठा0 पंकज सिहं ने मौजूद लोगो से कहा कि हमें आजादी दिलाने मे जिन शहीदों ने अपना बलिदान दिया है उनको हमे कभी नही भूलना चाहिये।
हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिये यदि देश हित मे हमे अपनी जान की बाजी भी लगानी पडे तो भी हमे पीछे नही हटना चाहिये।
वहीं ठा पंकज सिहं ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की पंक्तियो को दोहराया। जो भरा नही है भावो से बहती जिसमे रसधार नही वह हृदय नही पत्थर है जिसमे स्वदेश का प्यार नही। आगे पंकज सिहं ने नारियो के सम्मान मे कहा कि नारी का सम्मान करना चाहिये। बच्चियो की शिक्षा दिलाकर उसको आगे बढने दिया जाना चाहिए।
जो लोग भ्रूण हत्या करा देते हैं वह काफी निन्दनीय अपराध है। जो लोग ऐसा करते है उनको ईश्वर भी माफ नही करता।
संध्या सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments