जलजमाव और गंदगी के निराकरण से कांप्लेक्स के व्यापारियों में खुशी की लहर

जलजमाव और गंदगी के निराकरण से 

कांप्लेक्स के व्यापारियों में खुशी की लहर




गोरखपुर। 19 अगस्त को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार सचिव राम सिंह गौतम एवं मुख्य अभियंता पी पी सिंह एवं अन्य अभियंता नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने विकास प्राधिकरण के सभागार में बुद्धबिहार पार्ट ए में स्थित काम्प्लेक्स के सभी व्यापारियों के साथ मिलकर इनकी समस्याओ के निराकरण हेतु बैठक में भाग लिया। मुख्य तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई। पहला अनुरोध

1. जी.डी. ए. कांप्लेक्स के पार्किंग स्थल के जलजमाव वह गंदगी को साफ कर यहां नियमित साफ सफाई की व्यवस्था कराती जाय।
2.यहां स्थित शौचालय का दुरूस्तीकरण कराया जाय।
3.काम्पलेकस के जर्जर हो चुके निर्माण की जांच कराकर जर्जर छतों को दुरुस्त कराया जाय।
ये सारी प्रमुख बातें सचिव एवं कार्यकारी अभियंता के समक्ष रख कर निराकरण निकाल लिया गया है। सभी व्यापारियों ने इस मसले के हल होने से प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर सभी मौजूद रहें।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रिया कुमारी , संरक्षक देवेन्द्र कुमार एवं नवनीत कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, नरदेशवर गुप्ता और पर्यावरण सेना के प्रांतिय उपाध्यक्ष एवं विशाल सिंह जनपद प्रमुख , प्रवेश त्रिपाठी, विशाल मद्धेशिया, कूलदीप यादव, विनोद कुमार, विकास,राणा सिंह, सुधीर गुप्ता, अमन मोर्या , अमीत, राजू यादव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट

Post a Comment

0 Comments