सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले - जहां सीएम योगी ने प्रचार किया वहां भाजपा हारी

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा

 निशाना, बोले - जहां सीएम योगी ने प्रचार 

किया वहां भाजपा हारी



सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गए, वहां भाजपा हारी है। चाहे बंगाल हो या बिहार। राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भाजपा चुनाव हारी है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर लूट मची है। भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए गुंडा एक्ट में संशोधन विधेयक ला रही है। ऐसे में जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनके ऊपर गुंडा एक्ट लगा दिया जा रहा है। पहले गुंडा एक्ट का प्रस्ताव पुलिस बनाकर डीएम के पास भेजती थी। इसमें गुण दोष के आधार डीएम निर्णय लेते थे। अब डीएम का रोल समाप्त करने की तैयारी है।
संध्या सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments