कमिश्नर डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल कृष्णानगर का किया गया अर्दली रुम

कमिश्नर डी0के0 ठाकुर द्वारा सर्किल 

कृष्णानगर का किया गया अर्दली रुम



लखनऊ (राम आसरे)। पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा थाना कृष्णानगर पर थाना कृष्णानगर, थाना सरोजनीनगर व थाना बंथरा में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी।
इसके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने चोरी, नकबजनी की घटनाओं के दृष्टिगत रात्रि गस्त बढाने तथा दो पहिया ,चार पहिया पीआरवी वाहनों का रुट नये तरीके से निर्धारित कर इन अपराधों की रोकथाम हेतु उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अर्दली रुम के दौरान, पुलिस उप आयुक्त मध्य तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर भी मौजूद रहे जिन्हे पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा लम्बित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Post a Comment

0 Comments