1 मार्च 2020 को पति अनिल कुमार घर
छोड़कर अचानक चले गए जयश्री दास लगातार
सदर थाना और रांची एसएसपी से गुहार लगा
रही हैं परन्तु अब तक कोई फायदा नही
रांची संवाददाता:‘‘दूसरों की समस्या को त्वरित गति को सुलझाने और मुसीबत में काम आने वाले स्वयं के मामले में
विवश होते हैं ’’ ऐसा हीं कुछ इन दिनों हो रहा है झारखण्ड सरकार द्वारा सम्मानित झारखण्ड आंदोलनकारी और झारखण्ड महिला रक्षा मुक्ति वाहिनी की संरक्षक श्रीमती जयश्री दास के साथ । ज्ञात हो कि एकता नगर बूटी मोड़ रांची झारखण्ड निवासी श्रीमती जयश्री दास विगत 1 मार्च 2020 से परेशान चल रही हैं इस बार का यह परेशानी इनकी सामाजिक नहीं निजी है, सामाजिक परेशानियों को झेलने और मुसीबत में आए लोगों की मदद करने में तो
जयश्री दास हमेशा आगे रही है किन्तु आज उनकी निजी मुसीबत में वह स्वयं विवश, लाचार और असहाय महसूस कर रही है, यह एक ऐसी मुसीबत है जिसे श्रीमती दास दूसरों को खुलकर बोल भी नहीं सकती है क्योंकि वो
असहाय मजबूर और विवश लोगों की मदद अबतक करती आई हैं। बताते चलें कि श्रीमती जयश्री दास के पति अनिल कुमार झारखण्ड में सहाकरिता प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कांके ब्लाॅक रांची झारखण्ड से दिनांक 31/03/2019 को सेवानिवृत हुए, रिटायरमेंट के बाद लगभग 15-20 लाख रूपये श्रीमती दास के पति अनिल कुमार को मिले थे। पैसा मिलने के बाद दिनांक 1 मार्च 2020 को श्रीमती दास के पति अनिल कुमार बिन बताए घर से निकल गए, यह भी ज्ञात हो कि श्रीमती जयश्री दास और उनके पति अनिल कुमार एकता नगर बूटी मोड़ पोस्ट नेवरी विकास, थाना- सदर रांची के आवास में विगत 30 वर्षों एक साथ रहते थे। शुरूआती दौर में श्रीमती दास ने अपने पति अनिल कुमार को 1 मार्च 2020 को अचानक घर छोड़कर चले जाने के संदर्भ में थाना प्रभारी सदर रांची एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची को इसकी सूचना दी तथा कई बार व्यक्तिगत भी वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची और थाना प्रभारी सदर से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बावजूद पुलिस अभी तक जयश्री दास के पति अनिल कुमार को ढूंढ नहीं पाई और उनके पति अभी किस ठिकाने पर हैं यह भी पता नहीं कर पाई। इसके बाद श्रीमती दास ने राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मुख्य
सचिव पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर वस्तू स्थिति की जानकारी दी इसके बावजूद श्रीमती दास को उनके पति अनिल कुमार के विषय में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद श्रीमती दास ने भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और
महिला आयोग को भी आवेदन प्रेषित कर उपरोक्त मामले की जानकारी दी, इसके कुछ दिनों बाद सूचना अधिकार के माध्यम से श्रीमती दास को यह पता चला कि मान्नीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल महिला आयोग, इत्यादि के द्वारा
कार्रवाई हेतु उनके आवेदन को अग्रसारित कर दिया गया है परन्तु कई माह गुजर जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जिससे उनके पति अनिल कुमार के विषय में कुछ पता चल सके। तत्पश्चात् जयश्री दास ने दिनांक-21/08/2021 को पुनः एक बार अपनी समस्याओं तथा उसके निदान हेतु, भारत के मान्नीय राष्ट्रपति मान्नीय प्रधानमंत्री, अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग, एवं झारखण्ड के मान्नीय राज्यपाल, मान्नीय मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक झारखण्ड सरकार मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार, उपायुक्त रांची वरीय आरक्षी अधीक्षक
रांची एवं थाना प्रभारी सदर रांची को पत्र प्रेषित करते हुए विषय में बतलाया कि उनके पति अनिल कुमार पूर्व सहाकरिता प्रसार पदाधिकारी झारखण्ड द्वारा गत 1 मार्च 2020 को अपने रिश्तेदारों के बहकावे और षड्यंत्र में आकर उन्हें छोड़कर चले गए इसके बाद से उनके सामने रोजी रोटी की संकट आ गई है इसका निदान किया जाए। पत्र में श्रीमती जयश्री दास ने बताया है कि वो पति अनिल कुमार एकता नगर बूटी मोड़ पोस्ट नेवरी विकास थाना सदर रांची झारखण्ड के निवासी हैं उनके पति अनिल कुमार पता सोनू कुमार उर्फ अनुज प्रसाद पिता - स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद महावीर लेन,मुसल्लहपुर, पी.एस -पीरबहार संपत चैक, महेन्द्रु पटना बिहार के निवासी हैं
जो दिनांक 1 मार्च 2020 को षड्यंत्रकारियों के षड्यंत्र में आकर रांची से घर छोड़कर चले गए पहले वो सोंची की कोई काम से कहीं बिन बताए चले गए हैं कुछ दिन में लौट आएंगे बहुत दिनों तक नहीं लौटने पर उन्होंने अपने पति
अनिल कुमार के संदर्भ में लापता और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई परन्तु सदर थाना रांची के पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि उनके पति अनिल कुमार का उनके प्रति इरादा ठीक नहीं है पति अनिल कुमार के पटना स्थित आवास तथा उनके पति के रिश्तेदार धनबाद स्थित आवास पर पुलिस द्वारा खोजबीन किए जाने पर पुलिस को बताया गया कि उनके पति वहां नहीं रहते हैं या वहां नहीं हैं। अब श्रीमती जयश्री दास का यह कहना है कि इतनी लिखा पढ़ी करने के बाद और रांची पुलिस से गोहार लगाने के बाद उनके पति अनिल कुमार को रांची पुलिस ढूंढ नहीं पाई आखिर इसका वजह क्या है जयश्री दास यह भी कहती हैं अबतक रांची पुलिस को उनके पति को ढूंढना चाहिए था और ढूंढकर उनसे स्पष्ट नीति जाननी चाहिए थी कि उनका उनके
प्रति इरादा क्या है दूसरी ओर श्रीमती जयश्री दास यह भी शक कर रही है कि उनके पति कहां हैं किस हाल में हैं पटना अपने आवास पर हैं या धनबाद अपने रिश्तेदार के यहां ाखिर कुछ ती रांची पुलिस को पता करना चाहिए था।
0 Comments