पूरामुफ्ती पाल मार्केट के सामने अनियंत्रित पिकअप लोडर ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर तीन की मौत अन्य 2 व्यक्ति घायल

पूरामुफ्ती पाल मार्केट के सामने अनियंत्रित

 पिकअप लोडर ने पांच लोगों को रौंदा, मौके पर

 तीन की मौत अन्य 2 व्यक्ति घायल





प्रयागराज(राम आसरे)। जनपद में पूरामुफ्ती थाना के समीप स्थित पाल मार्केट पर खड़े पांच लोगों को अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 3 व्यक्तियों की मौत हो गई अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद रहे और लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दुर्घटना होते ही चीख-पुकार चारों तरफ फैल गई मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया। जिसके बाद ड्राइवर और गाड़ी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पाल मार्केट के मालिक शोहम पाल की हार्टअटैक के चलते मृत्यु हो गई थी। वहीं पर मोहल्ले के कुछ लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सुबह तकरीबन 7 बजे पाल मार्केट पर इकठ्ठे होकर खड़े थे, तभी एक अनियंत्रित पीकप लोडर ने आकर 5 लोगों को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही तीन व्यक्तियों की मौत हो गई अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और गाड़ी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही दुर्घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही में जुड़ गई है, मृतकों में भगवानदीन कुशवाहा पुरामुफ्ती चौराहा, प्रदीप बाबा हीरो एजेंसी पूरामुफ्ती मातपुर रोड, कल्लू पटेल मादपुर रोड की पुष्टि की गई है। वहीं घायलों में हरी मोहन कुशवाहा हीरो बाइक एजेंसी के मातपुर रोड, शकील अहमद पूरामुफ्ती मनौरी रोड को बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोग भी इस भयानक दुर्घटना से शोकित है।

Post a Comment

0 Comments