यूकेलिप्टस की बाग में 25 वर्षीय युवक का शव मिला, क्षेत्रीय लोगों में मचा हड़कंप, सिर पर ईंट से कुचलने के निशान, हत्या की आशंका

यूकेलिप्टस की बाग में 25 वर्षीय युवक का शव 

मिला, क्षेत्रीय लोगों में मचा हड़कंप, सिर पर 

ईंट से कुचलने के निशान, हत्या की आशंका



कौशाम्बी(राम आसरे)। पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में स्थित यूकेलिप्टस बाग में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को ईट से मार मार कर हत्या किया गया है। बदबू करते शव को क्षेत्रीय चरवाहों ने देखा देखते ही चरवाहों ने ग्रामीणों को जानकारी दी तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दिया तो पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त करने के पश्चात शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक के शव को देखते हुए हर बिंदुओं पर कड़ी जांच कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि क्राइम सीन पर हत्या में प्रयोग करने वाला कोई भी सामान नहीं मिला है फिलहाल पुलिस अभी यह पता लगा रही है की यह हत्या किस कारणों से हुई है। और यह हत्या किसने किया है। साथ ही यह भी कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के उदहिन बुजुर्ग गांव का निवासी अशोक कुमार गौतम उम्र 25 वर्ष पुत्र गया प्रसाद रैदास यह उदहिन बुजुर्ग के शिव सिंह के किराना स्टोर की दुकान में काम करता है। यह तीन भाई और एक बहन है। यह अपने भाइयों में दूसरे नंबर का है। अचानक अशोक कुमार 3 दिन पहले किसी के बुलाने पर घर से निकल गया था। रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव के राधेश्याम केसरवानी के यूके लिप्टस बाग में उसकी लाश क्षेत्रीय चरवाहों ने देखा। देखते ही चरवाहों के होश उड़ गए और वो चिल्लाने लगे। तभी आवाज सुनकर ग्रामीण आए। ,,जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि शव बहुत फूल गयी थी इसी कारण से शव बहुत बदबू कर रहा था बताया जा रहा है कि इसकी हत्या 1 दिन पहले हुई थी और हत्या करके लाश को यूकेलिप्टस बाग में ठिकाने लगाया गया था।,, फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की शव की शिनाख्त किया सूचना मिलने पर अशोक कुमार की मां मकदूम देवी ने शव का शिनाख्त किया। तत्पश्चात पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि अशोक कुमार 3 दिन पहले ही घर से निकल गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। अब सवाल उठता है कि अशोक कुमार के वापस न लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन क्यों नहीं की और पुलिस को भी इसकी सूचना क्यों नहीं दी। मामला पेचीदा समझ में आ रहा है। शव को देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है शव के पास 1 जोड़ी चप्पल और एक पुराना जिओ का फोन और उसके जेब में एक पर्स जिसमें किराना स्टोर की पर्ची मिली है। घटनास्थल पर पइंसा थानाध्यक्ष रमेश चंद्र, एसओजी प्रभारी, एडिशनल एसपी समर बहादुर सिंह और कौशांबी के पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की एवं उदहिन बाजार चौकी इंचार्ज तथा अन्य पुलिस बल मौजूद रहे। एडिशनल एसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments