26 दिसंबर 2021 को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया
अधिकार महामोर्चा के तत्वाधान में मीडिया
अधिकार महापंचायत का किया गया आयोजन
नई दिल्ली----अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा में शामिल सभी पत्रकार संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में 26 दिसंबर 2021 दिल्ली महामोर्चा के केंद्रीय कार्यालय-पुन हाउस एच 2/33 द्वितीय तल बंगाली कॉलोनी महावीर एनक्लेव नई दिल्ली में "मीडिया अधिकार महापंचायत" का आयोजन किया गया हैं।
यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा में शामिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा की पहली *मीडिया अधिकार महापंचायत* का आयोजन किया गया है जिसमें महामोर्चे में शामिल सभी पत्रकार संगठनों के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों तथा वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा का दरवाजा खुला हुआ है जो भी पत्रकार संगठन महामोर्चे में शामिल होना चाहते हैं वे सभी साथी अपने संगठन की ओर से समर्थन पत्र देकर महामोर्चा में शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि महापंचायत में आगामी कार्यक्रम को तय किया जाएगा और घटक संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष को पदाधिकारी बना कर सम्मानित भी किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा में शामिल ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव रामआसरे जी ने बताया कि महामोर्चा के प्रथम मीडिया अधिकार महापंचायत में आगामी कार्य योजना को बनाकर प्रस्ताव पास किया जाएगा उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को होने वाले मीडिया अधिकार महापंचायत में कई देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले सकते हैं और उन्हें भी महामोर्चे में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महामोर्चा का मुख्य उद्देश्य है विश्व पटल पर मीडिया को सशक्त बनाना पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के ऊपर हो रहे लगातार उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की एक मजबूत नींव रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक श्री अजीत कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य वक्ता के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया अधिकार महामोर्चा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ एन एन तिवारी जी एवं अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके बिंदुसार संस्थापक भारतीय मीडिया फाउंडेशन होंगे।
एवं महामोर्चे में शामिल सभी पत्रकार संगठनों के संस्थापक एवं अध्यक्ष वक्ता गण के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विधिवत एक सप्ताह के अंदर सभी पदाधिकारियों के नामों के साथ की जाएगी।
0 Comments