जौनपुर पुलिस की अनूठी पहल, थाना केराकत परिसर में विगत कई वर्षो से लावारिश खड़े वाहनो के वाहन स्वामी का नाम पता तस्दीक कर उनके सुपुर्द किया गया

जौनपुर पुलिस की अनूठी पहल, थाना केराकत

 परिसर में विगत कई वर्षो से लावारिश खड़े 

वाहनो के वाहन स्वामी का नाम पता तस्दीक

 कर उनके सुपुर्द किया गया



प्रयागराज (राम आसरे)। शासन द्वारा जारी आदेश के क्रम में अजय साहनी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना परिसरो में खड़े लावारिश वाहनो के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्र0नि0 लक्ष्मण पर्वत नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा थाना परिसर में विगत कई वर्षो से लावारिश खड़े वाहनो का सत्यापन करा कर उनके वाहन स्वामी को उनके पते पर जरिये रजिस्ट्री व अन्य माध्यम से सूचित कर सत्यापन करा नियमानुसार उनका निस्तारण किया गया तथा दिनांक 09.10.2021 को वाहन स्वामी को उनका वाहन सुपुर्द किया गया। वाहन स्वामी अपना वाहन पाकर बहुत प्रसन्न हुए तथा जौनपुर पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Post a Comment

0 Comments