परशुराम सेवा संस्थान सदैव आपके द्वार
अभियान के तहत हुई आवश्यक बैठक
जौनपुर (सतीश चन्द्र दुबे)। जनपद के रास मंण्डल गुरु द्वारा में परशुराम सेवा संस्थान आपके द्वार तत्वाधान में पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रखर वक्ता सभाजीत द्विवेदी "प्रखर जी" व विशिष्ट अतिथि चंदवक इंटर कालेज के प्रवक्ता कृपाशंकर पाण्डेय जी रहे। परशुराम सेवा संस्थान के रास्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी ने कुछ पदाधिकारियो की घोषणा करते हुए कहा कि जिले में अब तक 16 ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता परशुराम सेवा संस्थान से जुड़ चुके हैं । ब्राह्मणों को संगठित करने के लिए परशुराम सेवा संस्थान आपके द्वार के अभियान के तहत कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभाजीत द्विवेदी प्रखर जी एवं विशिष्ठ अतिथि चंदवक इंटर कालेज के प्रवक्ता कृपाशंकर पाण्डेय जी रहे। परशुराम सेवा संस्थान के रास्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी बताया कि आगामी 19 दिसंबर को जनपद के सिद्धार्थ उपवन में विशाल ब्रह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है है। जिसमे 20 हजार से अधिक ब्राह्मण बंधुओं के पहुचने की संभावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सेवा संस्थान के जिला प्रवक्ता कमलेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में आये हुए मुख्य अतिथि ने भगवान परशुराम के अवतार तथा उनके पराक्रम पर विस्तृत वर्णन किया। भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की धरती जौनपुर के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी बताते हुए परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी द्वारा ब्रह्मण समाज को संगठित करने के लिए किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयास को प्रसंसनीय बताया और सदैव मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष ने रास्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी व सभाजीत द्विवेदी "प्रखर' को सरंक्षक मण्डल में स्थान देते हुए जिले एवं प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे गुरु गोविंद उपाध्याय प्रदेश प्रभारी, अजित मिश्रा प्रदेश उप संगठन मंत्री, सतीष दुबे जिलाध्यक्ष,अरुण कुमार दुबे जिला प्रभारी,रमेश शुक्ला जिला संगठन मंत्री, कमलेश मिश्रा जिला प्रवक्ता,विकास मिश्रा जिला संगठन मंत्री वाराणसी, चंदन तिवारी जिला सचिव,विजय प्रकास मिश्र व प्रद्युम्न उपाध्याय तथा बृजनाथ दूबे जिला उपाध्यक्ष,शैलेश तिवारी जिला उपसंघठन मंत्री,का दायित्व दिया गया। वही ब्लाक स्तर पर ओमप्रकाश तिवारी को मछलीशहर ब्लाक अध्यक्ष, प्रतीक दुबे को सिरकोनी,विनोद उपाध्याय को करंजाकला,तथा रामशंकर तिवारी ब्लाक संगठन मंत्री,रमापति उपाध्याय ब्लाक प्रभारी, संतोष उपाध्याय ब्लाक संगठन मंत्री,तथा शशिभूषण दूबे को सिरकोनी ब्लाक का संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।परशुराम सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र दुबे ने कहा कि अब समय आ गया है कि परशुराम सेवा संस्थान के माध्यम से सभी ब्राम्हण भाई एकत्रित हो जायें। जिलाध्यक्ष ने यह भी अपने बक्तब्य में बताया कि यह परशुराम सेवा संस्थान कोई राजनितिक पार्टी नही है। यह एक हिंदूवादी बिरादरी में सर्वोच्च स्थान पर ब्राम्हण बिरादरी की बात है। जिस तरह से ब्राम्हणों का आपमान किया जा रहा है यह बर्दास्त नही है ।हम ब्राम्हण लोग सभी का सम्मान करते है तो ब्राम्हणों का अपमान क्यों। परशुराम सेवा संस्थान के जिला प्रवक्ता कमलेश मिश्रा ने भी अपने वक्तव्य में बताया कि ब्राम्हण का अपमान कतई बर्दास्त नही किया जायेगा।
0 Comments