कौशलता विकास की विशाल ट्रेनिंग और हुनर
हाट, लोकल फॉर लोकल, बेस्ट फ्रॉम वेस्ट
श्रृंखलाओं की झड़ी में आम नागरिकों का
सहयोग और प्रोत्साहन से आत्मनिर्भर भारत
शीघ्र बनेगा - एड किशन भावनानी
गोंदिया - भारत आज बहुत तीव्रता से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा का डंका बज रहा है। आज भारत की गिनती प्रमुख देशों की श्रृंखला में गिनी जाती है परंतु बस!!! एक कड़ी उसमें तीव्रता से जोड़नी है!!! वह है आत्मनिर्भर भारत!!...साथियों यह वह कड़ी है जो भारत को सोने की चिड़िया बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। हालांकि भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर चल पड़ा है, हम हररोज प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भारत के विकास की गाथा सुनते व पढ़ते हैं। हर क्षेत्र का मंत्रालय आज भारत की 75 वी अमृत महोत्सव जयंती मनाने की कड़ी में विकास की गाड़ी को तेजी रफ्तार से दौड़ा रहे हैं।...साथियों यदि गाड़ी का ड्राइवर हिम्मत ज़ज़्बे और जांबाज़ी से मुश्किल रास्तों से भी गाड़ी को कौशलता से कंट्रोल कर गति देगा, तो वह अपनी मंजिल तक ज़रूर पहुंचेगी। इसी तरह आज समय आ गया है कि शासन - प्रशासन, नागरिक और हमारे बेरोज़गार साथी चाहे वह बुजुर्ग हो या युवा, हमारे रिटायर्ड साथी तथा कौशलता से विकास में रुचि रखने वाले स्त्री-पुरुष सभी साथी एक मंच पर आकर कौशलता प्राप्त करें, और अपनी कौशलता विकास परिणीति को हुनर हाट, लोकल फॉर वोकल और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट जैसी श्रृंखला की कड़ियों द्वारा अपने कौशलता का प्रदर्शन करने के लिए इनमें भाग ले और हमारे संपन्न साथी, उद्योगपति, बुद्धिजीवी तथा मशहूर हस्तियों का भी फ़र्ज बनता है कि वह इन श्रृंखलाओं को प्रोत्साहित करें, उन में जाकर हस्तशिल्प वस्तुओं की खरीदी करें और भारत को बेरोज़गारी मुक्त, कौशलता की धनि बनाकर फिर सोने की चिड़िया का दर्ज़ा वापस दिलाने में अपनी जीजान लगा दे!!...साथियों यदि ऐसा भाव हर भारतीय नागरिक के हृदय में उमड़े का तो वह दिन दूर नहीं जब भारत की वैश्विक तूती बोलेगी!! और हर मानुषी ज़ीव भारत को अपनी प्राथमिकता पसंद की श्रेणी में दर्ज़ कराने लालायित होगा और भारतमाता की धरती पर कदम रखने पर अपने को गौरवविंत महसूस करेगा। वैश्विक बड़े बड़े निवेशककों की नजरें भारत की ओर हसरत से उभरेगी और हम निवेशकों को भी क्यू में रखने की स्थिति में रहेंगे ऐसा भारत होगा हमारा!!! और ज़रूर होगा!! हालांकि करीब-करीब हर राज्य में हुनर हाट, लोकल फॉर वोकल और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट श्रृंखलाओं को संचालित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है अब ज़रूरत है सभी नागरिकों को मिलकर इसे सफ़ल बनाने की।...साथियों बात अगर हम दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को पीआईबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति की करें तो उसके अनुसार, 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार अपने स्वदेशी उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए हुनर हाट में प्रदर्शित करेंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और देश के अन्य स्थानों के कारीगर और शिल्पकार इस आयोजन में लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़ा, कागज, मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पादों का बिक्री के लिए प्रदर्शित करेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री कहा, वोकल फॉर लोकल के अलावा, आगामी हुनर हाट भी बेस्ट फ्रॉम वेस्ट के विषय पर आधारित होगा। प्लास्टिक, कागज, प्लाई, लकड़ी, कांच, चीनी मिट्टी, जूट, कपास, ऊन के साथ-साथ केले के तने, गन्ने का गूदा, धान और गेहूं के भूसे-तने, भूसी, अरहर, रबर, लोहा, पीतल आदि जैसे घरों में इस्तेमाल के बाद छोड़े गए सामानों से बने उत्तम उत्पाद हुनर हाट में देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 7 वर्षों के दौरान हुनर हाट के माध्यम से 5 लाख 50 हजार से अधिक कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 हुनर हाट के माध्यम से लाखों और कारीगरों, शिल्पकारों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि रामपुर के बाद देहरादून में (29 अक्टूबर से 7 नवंबर), लखनऊ (12 से 21 नवंबर), हैदराबाद (26 नवंबर से 5 दिसंबर), सूरत (10 से 19 दिसंबर), नई दिल्ली (22 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022) में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा। आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन मैसूरु, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुडुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला के अलावा अन्य स्थानों पर भी किया जाएगा। भारत की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में समारोह मनाने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 हुनर हाट की श्रृंखला के एक अंग के तौर पर उत्तर प्रदेश में रामपुर की मेजबानी में अगले हुनर हाट का 16 से 25 अक्टूबर, 2021 तक आयोजन किया जाएगा। देश भर में आयोजित होने वाले हुनर हाट में विश्वकर्मा वाटिका मुख्य आकर्षण होंगी। इन विश्वकर्मा वाटिकाओं में कारीगर और शिल्पकार अपने हुनर का लाइव प्रदर्शन करते हुए इन पारंपरिक स्वदेशी उत्पादों को बनाए जाने की प्रक्रिया को दिखाएंगे। यह देश की पारंपरिक कला और शिल्प को संरक्षित और बढ़ावा देने में सहायक होगा, उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में हुनर हाट का आयोजन किया जाएगा हुनर हाट उस क्षेत्र विशेष के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा निभाई गई भूमिका को भी कलात्मक तरीके से चित्रित करेगा। अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी स्वावलंबन के लिए हुनर हाट वोकल फॉर लोकल और बेस्ट फ्रॉम वेस्ट श्रृंखलाएं मील का पत्थर साबित होगी। कौशलता विकास की विशाल ट्रेनिंग और यह श्रृंखलाओं की झड़ी में आम नागरिकों के सहयोग और प्रोत्साहन से आत्मनिर्भर भारत शीघ्र बनेगा।
-संकलनकर्ता लेखक- कर विशेषज्ञ एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
0 Comments