गायब वृद्ध की कुएं में मिली लाश

गायब वृद्ध की कुएं में मिली लाश



कौशांबी(राम आसरे)। सराय अकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव से 21 अक्टूबर की रात परिस्थितियों में एक बृद्ध गायब हो गया। बृद्ध के गायब होने के बाद उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के एक बंद नलकूप के कुएं से वृद्ध की लाश मिली है। पुलिस ने कुएं से लाश निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध कुएं में कैसे पहुंचा यह बड़ी जांच का विषय है। परिजनों का कहना है कि वह टेंशन में रहता था और टेंशन के चलते उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। लेकिन अब सवाल उठता है कि उन्होंने इस बात को रात में क्यों नहीं बताई सुबह लाश मिलने के बाद परिजनों ने आत्महत्या करने की बात क्यो बताई। सराय अकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव निवासी रामचरण उम्र 60 वर्ष पुत्र जयराम रैदास अपने चार लड़की दो लड़के पत्नी के साथ जीवन गुजार रहे थे। लेकिन अचानक वह गुरुवार को गायब हो गए शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक बंद पड़े नलकूप के कुएं में उनकी लाश पड़ी होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से लाश निकाली है। शरीर में चोट के तमाम निशान है पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार को शाम शौच के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। अब सवाल उठता है कि रामचरन के वापस न लौटने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन रात में क्यों नहीं की। पूरी रात परिजनों ने उनके गायब होने की जानकारी ग्रामीणों को भी नहीं दी। पुलिस को भी उनके गायब होने की सूचना रात में क्यों नहीं दी। दूसरे दिन कुएं से लाश निकलने के बाद परिजन उसके कुएं में गिरने की बात कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments