नागा बाबा खटाल विस्थापित संघर्ष मोर्चा
मुख्यमंत्री से मिलकर विस्थापितों को नागा बाबा
खटाल के जमीन पर हीं बसाने का अनुरोध करेगा
आज दिनांक 19/10/21 को विस्थापित संघर्ष मोर्चा, नागा बाबा खटाल ,रांची के विस्थापितों की बैठक मोर्चा के अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में नागा बाबा खटाल के स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चली। बैठक का संचालन मोर्चा के नेता अर्जुन यादव ने किया, बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र महतो जी से मिलेगा और विस्थापितों को नागा बाबा खटाल के जमीन पर ही बसाने का आग्रह करेगा मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया जाएगा कि नागा बाबा खटाल के जमीन पर नगर निगम द्वारा बनाई गई सब्जी बाजार के दुकानों का आवंटन विस्थापितों को ही किया जाए या न्यायालय के निर्णय आने तक सब्जी बाजार का उद्घाटन को स्थगित रखा जाए या आवंटन किया जाए तो सिर्फ और सिर्फ विस्थापितों को ही आवंटन किया जाए।ज्ञातव्य हो कि नागा बाबा खटाल के 60 वर्षो से लगातार रह रहे लोगों को गैरकानूनी तरीके से विस्थापित किए जाने के खिलाफ मामला एलपीए नम्बर 663/15 झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन से मिलकर विस्थापितों की सूची सौंपेगा जो जिला प्रशासन द्वारा विस्थापितों को सूचना अधिकार में उपलब्ध कराया गया है ,बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही राज भवन के समक्ष एक विशाल धरना दिया जाएगा जिसमें विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पूर्व की सरकार ने नागा बाबा खटाल के विस्थापितों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाया था इस्लामनगर, रुगरीगढ़ा ,खादगढ़ा और कचहरी तलाब के विस्थापितों को उसी जगह मकान बनाकर बसा दिया गया लेकिन नागाबाबा खटाल के विस्थापितों को आज तक शुद्ध सरकार ने नहीं ली , विस्थापित दर-दर ठोकरें खा रहे हैं , कई विस्थापित आर्थिक तंगी के कारण अकाल मृत्यु के शिकार हो गए श्री यादव ने कहा कि अधिकांश विस्थापित नागा बाबा खटाल परिसर में चल रहे सब्जी मार्केट में मजबूरी बस सब्जी बेच रहे हैं और कुछ लोग रिक्शा ठेला चला कर जीवन यापन कर रहे हैं कई लोगों के बच्चों की पढ़ाई भी आर्थिक तंगी के कारण छूट गया है श्री यादव ने कहा कि विस्थापितों को हेमंत सरकार पर पूरा भरोसा है कि उन्हें हेमंत सरकार द्वारा न्याय अवश्य मिलेगा बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेता अर्जुन यादव ने कहा कि विस्थापित अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिए है और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी ।
बैठक में मुख्य रूप से मनोज यादव ,गोपाल वर्मा, काशी यादव ,सत्येंद्र यादव, संतोष यादव ,अनिल यादव, हरेराम यादव ,झबल यादव, किशन यादव , बजरंगी यादव ,रंजीत यादव ,लालू यादव ,सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे ।
0 Comments