जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस
की बैठक संपन्न
कौशाम्बी(राम आसरे)। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आईजीआरएस की बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन एक घण्टे का समय निर्धारित कर आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी/सचिव ग्राम पंचायत व सिपाही आदि को मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण कराया जाय एवं शिकायतकर्ता से फीडबैक भी प्राप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्रथम 07 दिन में ही कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि शासनादेशानुसार निस्तारण आख्या टाइप किया हुआ ही अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री संदर्भ के शिकायतों की निस्तारण आख्या विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष स्वयं हस्ताक्षर कर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार द्वारा सभी अधिकारियों को आईजीआरएस के निस्तारण के संबंध में शासन द्वारा जारी नये शासनादेश के सभी विन्दुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments