गोरखपुर(राम आसरे)। प्रेमी की तलाश में एक महिला हरियाणा से गोरखपुर के गुलरिहा थाने पहुंच गई। उसने बताया कि प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। हरियाणा में साथ रहने वाला प्रेमी कुछ दिन पहले उसे छोड़कर घर चला आया। घर पहुंचने पर पिटाई करके मोबाइल व रुपये छीन लिए। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। रायबरेली की महिला की शादी उसी शहर के राजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। महिला के दो बेटे व एक बेटी है। सात साल पहले महिला इलाज कराने के लिए केजीएमयू लखनऊ गई थी। जहां उसकी गुलरिहा के जितेंद्र कुमार से मुलाकात हो गई। नजदीकी बढऩे पर महिला पति व बच्चों को छोड़कर जीतेंद्र के साथ हरियाणा चली गई। दोनों पति.पत्नी के रूप में रहने लगे। महिला का कहना है कि उसने अपने पहले पति द्वारा दिए गए तीन लाख रुपये भी जितेंद्र पर खर्च कर दिए। 24 अक्टूबर को जितेंद्र अपनी मां के कहने पर हरियाणा में ही उसकी पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया। दूसरे की बाइक लेकर गोरखपुर अपने घर चला आया। मकान मालिक ने उसका इलाज कराया। होश आने पर ट्रेन पकड़कर गोरखपुर पहुंची। जितेंद्र बरगदहीं के केवटान टोले में किराए के मकान में रहता है। जितेंद्र के पिता रामकरण, मां गीता देवी, बहन गुंजन, भाई सत्येंद्र ने उसे मारापीटा। महिला का आरोप है कि उसके दो हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिए। थाना प्रभारी गुलरिहा चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments