विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन ट्रस्ट भारत के द्वारा भीलवाड़ा में वाल्मीकि जयंती पर भव्य आयोजन किया गया

विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन ट्रस्ट भारत के 

द्वारा भीलवाड़ा में वाल्मीकि जयंती पर भव्य 

आयोजन किया गया



संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीलवाड़ा कार्यकारिणी द्वारा संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सानिध्य में आज दिनांक 20 अक्टूबर 2021 बुधवार प्रातः 9:00 बजे पर्यावरण तथा प्रकृति की रक्षा के लिए वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि भगवान को याद करते हुए पौधारोपण किया गया। बाद में दोपहर 12:00 बजे बाद संकट मोचन हनुमान मंदिर गोल प्याऊ चौराहे के पास वाल्मिकी जयंती का आयोजन किया गया जिसमें भंडारा किया गया। उक्त आयोजन में मुख्यअतिथि राकेश जी पाठक सभापति नगर परिषद भीलवाड़ा एवं विशिष्ट अतिथि संजय जी खोकर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नगर परिषद भीलवाड़ा कोबुलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ श्रीमती सुनीता जी खोकर द्वारा की गई। पधारे हुए समस्त कार्यकर्ता एवं अतिथियों के आतिथ्य में भगवान वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर सृष्टि कर्ता वाल्मीकि जी को याद कर प्रणाम कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा संगठन की कार्यकारिणी द्वारा पधारे हुए अतिथियों का साफा बंधवा कर एवं शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर और वाल्मीकि भगवान की एक प्रतिमा भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। उसके पश्चात पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के सानिध्य में सर्व समाज में गरीब असहाय मजदूर वर्ग एवं आमजन को भोजन प्रसादी कराई गई एवं मिठाई फल और भोजन पैकेट वितरण किए गए।
कार्यक्रम का संचालन पारस घावरी प्रदेश प्रभारी के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज के उद्बोधन दिया गया जिसमें रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और खोखर ने बताया की भगवान वाल्मीकि प्रथम आदि कवि और संस्कृत श्लोक के प्रथम जन्म दाता माने जाते हैं। उन्होंने समाज में रामायण के द्वारा मानव चरित्र को दर्शाया और महाकाव्य रामायण की रचना की हमें उनके जीवन से शिक्षा लेते हुए नारी का सम्मान करना चाहिए प्रकृति और पशु पक्षियों की रक्षा करनी चाहिए तथा अपने जीवन को कर्मों द्वारा योग्य बनाना चाहिए। इस प्रकार सभी पधारे हुए अतिथि और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया गया। इस सफल आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीता खोकर प्रदेश प्रभारी पारस घावरी प्रदेश महासचिव विनोद आदिवाल जिलाध्यक्ष गोपाल लाल लोट जिला संयोजक शिवकुमार घावरी जिला उपाध्यक्ष विनोद गहलोत सुरेश चनाल सचिव त्रिलोक आर्य सामाजिक कार्यकर्ता बबलू जी गोरन गोविंद डागर पंकज घावरी राहुल राणावत विकास चनाल और मातृशक्ति जिला महासचिव दुर्गा गहलोत नगर उपाध्यक्ष मुन्नी देवी सचिव स्वाति रानी संगीता सहित समाज के गणमान्य नागरिक माताएं बहनें और बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में पधारे हुए सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की बहुत बहुत प्रशंसा की और राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन के सभी पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी। इस प्रकार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संगठन के द्वारा वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

Post a Comment

0 Comments