बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक

बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण को सुनिश्चित करने के 

लिए ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक

                                                

वाराणसी (राम आसरे)। विकासखंड हरहुआ में ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय तथा बड़ागांव ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा स्वैच्छिक संस्था मानवाधिकार जन निगरानी समिति, मानव संसाधन महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में पूर्ण सभी को मिलने वाले लाभ एवं योजना शादी किए जाने हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता है के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

विकासखंड हरवा में बाल संरक्षण समिति के समक्ष स्पॉन्सरशिप योजना हेतु अनुमोदन के लिए 55 प्रस्तुत किए गए जिसमें संपूर्ण दस्तावेज ना होने के कारण समिति द्वारा अनुमोदन नहीं किया जा सका समिति के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंतर्गत समस्त दस्तावेज पूर्ण करते हुए सभी फॉर्म समिति के समक्ष उपलब्ध कराएं। विकासखंड बड़ागांव में समिति के समक्ष 9 आवेदन पत्र स्पॉन्सरशिप योजना हेतु अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए गए सभी आवेदन पत्र पूर्ण पाए गए समिति द्वारा बैठक में 9 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किए जाने हेतु अनुमोदित किया । खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि ग्राम स्तर पर ग्राम बाल संरक्षण समितियों की बैठक नियमित कराते हुए देख/रेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित किया जाए तथा इस माह अनिवार्य रूप से सभी ग्राम पंचायत मे बैठक कराई जाए ।ग्राम स्तरीय समिति के सदस्यों के माध्यम से देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हिकरंण प्रत्येक ग्राम सभा से किये जाने के निर्देश दिए गये साथ ही प्रति गांव मे जागरूकता बैठके आयोजित की जाय । इस क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं / आशा / एनम तथा विद्यालय के शिक्षकों को इस हेतु निर्देशित करने के लिये सभी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि ग्राम स्तर पर बैठक कराकर लोगों को जागरूक करें बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शौषण से संबंधित घटनाओं के संज्ञान में आने पर तत्काल ग्राम स्तरीय समिति चाइल्डलाइन नंबर 1098 संबंधित थाने को, विकासखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचित करें व साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि ग्राम स्तर पर देखभाल व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित करते हुए उनकी सूचना ग्राम बाल संरक्षण समिति के माध्यम से विकासखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे जरूरतमंद बच्चों को लाभांवित किया जा सके सभी को संवेदन शील होकर कार्य करने की आवश्यकता है,बाल संरक्षण से जुड़े हुए सभी हितभागियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियो को समन्वय स्थापित करते हुए बाल संरक्षण के मुद्दो पर संवेदन शीलता के साथ कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा कहा गया कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है कि हम लोग बच्चो के बचपन को बचाने का कार्य इस योजना के माध्यम से कर सकते है इसलिये सभी लोग पूरी सक्रियता से इस योजना का ग्राम स्तर पर क्रियानवयन करे। अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया गया।


Post a Comment

0 Comments