रास्ता भूली महिला को भोजपुर पुलिस ने परिजनों से मिलाया

रास्ता भूली महिला को भोजपुर पुलिस

 ने परिजनों से मिलाया



गाजियाबाद(राम आसरे) अक्सर आप पुलिस की नकारात्मक छवि को समाचार पत्रों के माध्यम से देखते सुनते आ रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पुलिस के कुछ ऐसे सराहनीय कार्य होते हैं जो बहुत कम ही समाचार पत्रों में कवर किए जाते हैं और आम जनमानस तक पहुंचाएं जाते हैं। ऐसे ही एक प्रशंसनीय कार्य गाजियाबाद जिले के थाना भोजपुर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित के नेतृत्व में किया गया। आपको बताते चलें रामवती नाम की एक वृद्ध महिला जिसकी उम्र 75 वर्ष से अधिक बताई जा रही है जो मेरठ की रहने वाली है और अपने किसी रिश्तेदार के यहां कनकपुर आई हुई थी। घर से बिना बताए निकल आई यह महिला रास्ता भटक गई थी इसी दौरान थाना भोजपुर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई और थानाध्यक्ष भोजपुर द्वारा उस महिला को थाने पर लाया गया तथा जानकारी प्राप्त करने के बाद महिला को मेरठ में परिजनों से संपर्क कर उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। महिला और महिला के परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस का विशेष रूप से थानाध्यक्ष भोजपुर का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments