विधायक सुखदेव राजभर का लखनऊ में निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार

विधायक सुखदेव राजभर का लखनऊ में निधन,

लंबे समय से चल रहे थे बीमार



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और आजमगढ़ जिले की दीदारगंज विधानसभा के विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया।राजभर लंबे समय से बीमार थे और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।बसपा के वरिष्‍ठ नेताओं में राजभर माने जाते थे।राजभर कुछ समय पहले ही साइकिल की सवारी करने का मन बना लिया था।
सुखदेव राजभर पांच बार विधायक रहे।लालगंज से तीन बार और दीदारगंज से दो बार विधायक रहे।राजभर 2007 से लेकर 2012 तक मायावती की सरकार में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष भी रहे।राजभर मायावती, कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की कैबिनेट में मंत्री पद भी संभाल चुके थे। राजभर का 5 सितंबर 1951 में दीदारगंज विधानसभा के बड़हन गांव में एक किसान परिवार में जन्म हुआ था। राजभर वकील थे और लालगंज तहसील से ही अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी।राजभर ने अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उत्तर प्रदेश में संसदीय नियमों व परंपराओं की गहरी जानकारी थी और राजभर निर्धन और कमजोर वर्गों के उत्‍थान के लिए हमेशा काम करते रहे।
संध्या सिंह

Post a Comment

0 Comments