पवारा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल
के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना पवारा पुलिस द्वारा वृहस्पतिवार को रज्जूपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना सवार एक व्यक्ति पुलिस को चेकिंग करते हुए देख पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पिन्टू बनवासी पुत्र पाले बनवासी नि0 सराय पवाँरा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर बताया व मोटर साइकिल के कागजात मांगने पर बताया कि उक्त बजाज प्लेटिना को सोराव जनपद प्रयागराज से चोरी किया है। जिस पर कूट रचित तरीके से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त पिन्टू बनवासी को न्यायालय भेजा गया।
0 Comments