रोडवेज बस ने टेंपो में मारी टक्कर,
ड्राइवर समेत नौ घायल
लखनऊ(राम आसरे)। भैसा कुंड निकट रोडवेज बस जो कि लखनऊ से बाराबंकी जा रही थी ने एक टेंपो को मारी टक्कर। टेंपो में सवार 9 लोग समेत एक ड्राइवर हुए चोटिल। एक ही परिवार के 9 लोगों में 4 बच्चे मौजूद थे। एसआई सुल्तानगंज सुधीर अवस्थी ने टेंपो सवार लोगों को पहुंचाया सिविल अस्पताल जिसमें की एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भेज दिया गया ट्रामा सेंटर। बाकी का इलाज सिविल अस्पताल में हुआ। मौके से रोडवेज बस का चालक हुआ फरार। फरार ड्राइवर के बारे में पूछे जाने पर बस कंडक्टर का कहना था ड्राइवर डर के भाग गया। क्या ड्राइवर की जिम्मेदारी नहीं बनती की जो दुर्घटना हुई है जिसमें टेंपो में सवार लोगों को चोट लगी है क्या उनकी मदद कर सके लेकिन जैसे ही दुर्घटना हुई वैसे ही मौके से ड्राइवर हुआ फरार न तो वहां इतने लोग थे जो पकड़कर मारने लगते। कंडक्टर का यह भी कहना था कि एक स्कूटी चालक बीच में आने के कारण ड्राइवर डाइवर्ट हुआ।
0 Comments