थाना बक्शा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 01 तमन्चा 12
बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के कुशल निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाये जा रहे वाँछित/वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी के अभियान में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के दिशा निर्देशन में उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 माधव सिंह के देखभाल क्षेत्र,तलाश वाँछित/वारण्टी के दौरान शिव गुलामगंज हाइवे पर पहुंचे कि एक व्यक्ति पहले से खड़ा था कि हम पुलिस वालों को देखकर अचानक उमरपुर के तरफ भागने लगा कि शक होने पर उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम रजनीश हरिजन उर्फ बाबा पुत्र कमलेश निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर जौनपुर तथा अपने पास तमन्चा रखना बताया, जिसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास 01 अवैध तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ, जिसको कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 01/11/2021 समय 09.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।
0 Comments