शाहगंज पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शाहगंज पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित 02

 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार



कब्जे से एक तमन्चा मय दो कारतूस, एक 

मोबाईल, एक चैन व अंगुठी पीली धातु व 

एक मोटरसाईकिल किया बरामद





जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत लूट के अभियोग मु0अ0सं0 10/2021 धारा 392 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सूरज यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा 2.दीपक दूबे पुत्र गोरखनाथ दूबे नि0 भुसौडी अरसिया रोड थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को आज दिनांक 05/11/2021 को मलमल पुलिया, आजमगढ रोड़ से करीब 12.00 बजे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।

Post a Comment

0 Comments