मछलीशहर पुलिस ने 13 किलो 600 ग्राम अवैध
गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को
किया गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर के मार्गदर्शन में उ0नि0 धनन्जय कुमार राय व उ0नि0 अखिलेश कुमार यादव मय हमराही कर्मचारीगण के मुखबिर की सूचना पर सरावा नहर पुलिया के पास से अभियुक्त आशीष सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र मकुटधारी सिंह निवासी मौजी वेश का पुरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर को दिनांक 03.11.2021 समय 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास लिये बोरे से कुल 13.600 किग्रा गांजा की बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 268/21 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0 Comments