जिला जेल में बंदियों का उपद्रव, फायरिंग, आगजनी
और पथराव, डिप्टी जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल
फतेहगढ़(राम आसरे)। जिला जेल में बंदियों ने जमकर बवाल काटा है। मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई हैं। जिला अधिकारी संजय सिंह जिला जेल पर पहुंच गए हैं। उपद्रव कर रहे बंदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी चलाने पड़े। जिला जेल में बवाल के दौरान बंदियों के हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला जेल में पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुबह 7:45 बजे जेल में बवाल हुआ। जेल के बंदी संदीप यादव को डेंगू हो गया था। उसे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उसकी वहां पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जब यहां आई तो रविवार की सुबह बैरी संख्या 9 और 2 में बवाल हुआ है। बवाल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है। बंदियों को खाना दिया जा रहा है। बवाल में जिला जेल के डिप्टी जेलर शैलेश समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
0 Comments