सोशल मीडिया फेसबुक पोस्ट में वायरल
माँ दुर्गा को गाली देने वाले अभियुक्त को
थाना मछलीशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर (राम आसरे)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर दिनेश प्रकाश पाण्डेय द्वारा मय हमराह के थाना मछलीशहर जौनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 251/21 धारा 153A, 295A IPC व 67 IT Act में नामित अभियुक्त सत्यनारायण मौर्य पुत्र स्व0 सीताराम मौर्या निवासी कृपाशंकर नगर कस्बा व थाना मछलीशहर, जौनपुर की उमराना मोड़ के पास से मुखबिरी सूचना पर आज सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।
0 Comments