स्कूल आफ डिजाइन एण्ड वीविंग का शुभारम्भ
वाराणसी(राम आसरे)। सी डी एस आर्ट फाउण्डेशन अहमदाबाद ने बी सी जिन्दल समूह के वित्तीय सहयोग से वाराणसी के काटन मिल में स्कूल आफ डिजाइन एण्ड वीविंग का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सीडी एस आर्ट फाउण्डेशन के संस्थापक आसिफ शेख, बी सी जिन्दल समूह के सीईओओ मनीष, ताज इस्टेट के जी सईदुर्रहमान, इकाया के भरत शाह, वाराणसी वस्त उद्योग संघ के राजन बहल, ओ घनश्याम, बदरूदीन अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, प्रो० अंजन चक्रवर्ती, सुश्री जसमिन्दर कौर एवं अन्य प्रतिष्ठित बनारसी वस्त्र निर्माता तथा व्यवसायी उपस्थित थे। आसिफ शेख ने बताया कि इस स्कूल का उद्देश्य समय काल के अनुरूप बनारस की इस शानदार हैण्डलूम परम्परा के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित कलाकार तैयार करना | पाठ्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्र एवं छात्राओं को डिजाइन, बुनाई एवं रंगाई से संबन्धित पूर्ण रूपेण जानकारी प्राप्त हो सके। ताकि यहाँ प्रशिक्षित छात्र सदियों पुरानी बनारस की बुनाई कला को जीवित रखने में अपना योगदान दे सकें तथा यहाँ के उत्पाद के देश विदेश में बढ़ावा मिल सके। मनीष ने अपने उद्बोधन में कहा कि बनारस की बुनाई कला को संरक्षित रखने में यहाँ के बुनकरों एवं डिजाइनरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए जिन्दल ग्रुप ने इस पाइलट प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बनारस को चुना। यदि ये प्रयोग सफल रहा तो इस तरह है और भी प्रोजेक्ट देश के अन्य बुनकर बाहुल्य इलाके में किये जाएगें। श्याम सुन्दर जायसवाल जी आशा व्यक्त की कि बनारस की अमूल्य 65 धरोहर को बचाने में ये स्कूल मील का पत्थर साबित होगा।
0 Comments