शंभू नाथ विधि विद्यालय में आयोजित विधिक
साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में छात्र-छात्राओं
को आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व को बताते
हुए दी गयी कानूनी जानकारी
प्रयागराज (राम आसरे)। श्रीमती निशा झा, नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद व डायरेक्टर बीपी सिंह के प्रयास से बुधवार को शंभू नाथ विधि विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे श्रीमती निशा झा, नोडल अधिकारी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए विधि सेवा सप्ताह के बारे में लोगों को छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी प्रदान की। प्रज्ञा सिंह- द्वितीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा द्वारा जारी योजनाओं व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों से अवगत कराते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व को बताया। सुश्री स्वरंगी शुक्ला, सिविल जज, गरबी द्वारा नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण पर उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया गया। सुश्री हिना कौसर ,सिविल जज द्वारा छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी प्रदान करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सुश्री शालिनी, सिविल जज, श्रीमती रोशनी श्रीवास्तव, नीतीश मोहन, नितिन श्रीवास्तव, शिशिर कुमार उपस्थित रहे। साथ ही आज सीएमपी लॉ कॉलेज में प्रज्ञा सिंह -द्वितीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में व आर डी किशोर, संयोजक, लीगल एड क्लीनिक, सीएमपी लॉ कॉलेज के प्रयास से मूट कोर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें पार्थ शुक्ला व अनुभव शुक्ला की टीम विजयी रही इस अवसर पर सुश्री शालिनी सिविल जज व अमरेश्वर पांडे, समन रिजवान, पार्थ शुक्ला, आशुतोष नीलभ सिंह, मोहम्मद फिरोज छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जानकारी प्रज्ञा सिंह- द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा दी गई।
0 Comments