अल फलाह सोसाइटी ने धनतेरस के अवसर पर मलिन बस्ती में बाटा स्टडी किट, बिस्किट व टॉफी

अल फलाह सोसाइटी ने धनतेरस के अवसर पर

 मलिन बस्ती में बाटा स्टडी किट, बिस्किट व टॉफी



गोरखपुर। अल फलाह एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी गोरखपुर जिला यूथ विंग के तत्वधान में मलिन बस्ती मोहद्दीपुर एवं घोषिपुरवा के बच्चो को धनतेरस के अवसर पर लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, राइटिंग किट, बिस्कुट एवम, चॉकलेट आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी बाबू खान ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा हैं ऐसे बच्चो की मदद एक सराहनीय कार्य हैं। संस्था भलि भांति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है इसके लिए संस्था के पधाधिकारी एवम सदस्य बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि संस्था जरूरत मंदो एवम असहायों के साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। संस्था के स्वम सेवको द्वारा ब्लड डोनेशन, बच्चो की शिक्षा मे सहायता, युवतियों एवम महिलाओं को रोजगार परक परीक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य करती हैं यह तारीफ के काबिल काम है *विशेष अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया कुमारी* ने कहा कि मानवता एवम प्रेम ही संसार का सबसे बड़ा धर्म है इसके बिना एक खुशहाल समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समाज के लोगो को चाहिए कि संस्था द्वारा किए जा रहे इन कार्यों में अपना सहयोग अवश्य करें।
संस्था के संस्थापक सचिव अफरोज अहमद ने कहा कि इस बस्ती के बच्चे स्कूली शिक्षा प्राप्त कर एक दिन परिवार का नाम रोशन करेंगे और देश की प्रगति एवम उन्नति में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम समाजसेवी संजय विश्वकर्मा, सूरज सिंह एवम इमरान सिद्दीकी के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूथ विंग के अध्यक्ष आमिर हुसैन महसचिव परवेज अहमद मीडिया प्रभारी शिव जतन एवम अन्न पदाधिकारियों ने अपना योगदान दिया कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर प्रदेश सचिव अमित जयसवाल यूथ विंग गोरखपुर शहर के उपाध्यक्ष सरफराज आलम महिला विंग की प्रतिभा पाण्डेय एजुकेशनल विंग के गोविंद मिश्रा समाज सेवी मुकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
प्रिया शुक्ला


Post a Comment

0 Comments