दीनदयाल फाउंडेशन संस्था ने जिले के
अधिकारियों को किया सम्मानित
जौनपुर। जनपद में राज्यपाल द्वारा सम्मानित संस्था दीनदयाल फाउंडेशन द्वारा जनपद जौनपुर के अधिकारियों को सम्मानित किया।संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय जी व सहयोगी पदाधिकारियों द्वारा जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, तथा उपजिलाधिकारी मछलीशहर सुश्री ज्योति सिंह व थानाध्यक्ष मछलीशहर दिनेश प्रकास पाण्डेय जी को अंगवस्त्रम एवं दीनदयाल फाउंडेशन सेवा सम्मान/स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संस्था द्वारा सम्मानित होने पर अधिकारियों ने संस्था के अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त अधिकारियों ने संस्था को उच्च शिखर तक पहुचने का आशीर्वाद देते हुए फाउंडेशन के प्रति सहयोग के लिए भी आश्वस्त किया तथा संस्था में सहयोग करने व मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर भूमिका का निर्वहन करने का भी आश्वासन दिया। इस सुअवसर पर संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अरुण तिवारी, जिला संगठन मंत्री दया यादव जी उपस्थित रहे।
0 Comments