प्रेमिका से मिलने गये युवक की हुई पिटाई से मौत
जौनपुर(राम आसरे)। जनपद के थाना मछलीशहर अंतर्गत मुस्तफाबाद में दीपावली की रात में आशनाई के चक्कर में एक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।पुलिस ने मृतक के भाई राकेश कुमार मौर्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोपी मौके से फरार हो गया है। ग्राम मुस्तफाबाद के सन्तोष मौर्या पुत्र स्व. शेरबहादुर मौर्या 26 वर्ष हरिजन बस्ती में किसी कारण बस गया हुआ था ,जिसे आसनायी के शक में हरिजन बस्ती के गुलशन पुत्र प्रेमचन्द्र हरिजन, प्रदीप हरिजन पुत्र महेन्द्र हरिजन व उनके परिवार वालो द्वारा लाठी से बुरी तरह से मारा पीटा गया । सन्तोष कुमार मौर्या के बड़े भाई राकेश कुमार मौर्या व गांव वालों द्वारा बोलेरों में लादकर सन्तोष मौर्या को थाने पर 2 बजे रात में लाया गया।सूचना देने के बाद तत्काल उपचार हेतू सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। वहां पर रात्रि 3 बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गयी। कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय का कहना है कि मृतक का शव सदर अस्पताल की मर्चरी में रखवाया गया है ।मृतक के भाई राकेश कुमार मौर्य की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।उक्त आरोपियों कि तलाश की गयी तो सभी घर से फरार हो गए है ।इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
0 Comments