मिसेज इंडिया 2022 की फर्स्ट रनर बनी गाजियाबाद की डॉक्टर हर्ष प्रभा

मिसेज इंडिया 2022 की फर्स्ट 

रनर बनी गाजियाबाद की

 डॉक्टर हर्ष प्रभा






विजेता रागिनी पांडेय,फर्स्ट रनर डॉ. हर्ष प्रभा एवम सेकंड रनर रहीं डॉ. निक्की शर्मा

मिसेस इंडिया 2019 पूजा निगम एवम लवि राज ने पहनाया रागिनी और डॉ हर्ष प्रभा को क्राउन एवम सैश

नई दिल्ली (राम आसरे)। नई दिल्ली में आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी में गाजियाबाद उत्तर प्रदेश और मेरठ की बेटी को फर्स्ट रनर मिसेस इंडिया 2022 का ताज एवम सैश पहनाया गया। समाजसेविका/पर्यावरणविद एवम लेखिका डॉ हर्ष प्रभा ने लेखिका और पर्यावरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं, उनका यह कहना है कि मिसेज इंडिया 2022 का यह एक अलग ही अनुभव है। इससे पहले भी इन्हें अपने कॉलेज में मिस ब्यूटी और ग्रेट पर्सनैलिटी अवॉर्ड मिल चुका है!एवम सेकंड रनर मुम्बई की लेखिका /कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा रही।
डॉ हर्ष प्रभा का कहना है कि यदि आप के अंदर प्रतिभा है तो एक न एक दिन जरूर निखर कर सामने आती है। समाजसेवा पर्यावरण और लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद उपविजेता मिसेस इंडिया 2022 का खि़ताब अपने नाम कर अपने राज्य उत्तर प्रदेश और अपने शहर गाज़ियाबाद निवासी ने अपने जिले का ही नहीं बल्कि अपने जन्म स्थान मेरठ का मान भी देश विदेश भर में बढ़ाने का काम किया है।
शाइनिंग स्टार लवीस्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया 2022 (ब्यूटी विथ ब्रेन) अयोजित किया गया था! उपविजेता मिसेस इंडिया बनने पर डॉ हर्ष प्रभा ने दूरभाष पर बताया कि इस मुकाम तक पहुँचने का श्रेय पूरे परिवार, बड़े भाई, मित्र और शुभचिंतकों क़ो जाता है जो इनको कदम कदम पर अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद देते रहते हैं।
मिसेज इंडिया 2019 पूजा निगम एवम लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस कंटेस्ट में देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।जिसमें सभी क़ो पीछे छोड़ डॉ रागिनी पाण्डेय मिसेस इंडिया2022 और डॉ हर्ष प्रभा मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर 2022 (उपविजेता) बनी।
मदर टेरेसा फॉउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड किंगडम की नेशनल कोऑर्डिनेटर एवम सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेस इंडिया पूजा निगम एवम इवेंट ऑर्गनाइजर एवम मॉडल लवि राज, डॉ. विजय विराज ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।
इसी क्रम में धराधाम इंटरनेशनल के इंटरनेशनल निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय,सी.ई.ओ. डॉ.प्रेम प्रकाश, धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार, ग्रीन इंडिया रिसर्च फाउंडेशन परिवार के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. पूजा गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, डॉ. सुनीता खोकर (राजस्थान) श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर, डॉ.आर के राय, डॉ. एहसान अहमद, डॉ. राम कृपाल राय, अनिल गुप्ता, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, ई.मिन्नत गोरखपुरी, कृपा शंकर राय, अविनाश शुक्ला, सोमनाथ पाण्डेय,सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सभा, गौतम पाण्डेय, गोरखलाल श्रीवास्तव महेश ओझा, रामगिरीश त्रिपाठी, रत्नाकर त्रिपाठी, मनोज यादव, डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला विजय नारायण शुक्ला,संजय मिश्रा, गुरु,समीर पाण्डेय, ई.धन्यजय पाण्डेय,चकधर पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, नीरज बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिसेस इंडिया 2022 सहित उपविजेता डॉ हर्ष प्रभा एवम सेकेंड रनर डॉ निक्की शर्मा को बधाई दी है।


*सेवा के साथ साथ मॉडलिंग अपने आप मे चैलेंजिंग है। लेकिन मॉडलिंग के द्वारा भी हम अपनी सनातन संस्कृति और सभ्यता का परिचय दे सकते है*
*डॉ. हर्ष प्रभा*
*मिसेस इंडिया*2022
*फर्स्ट रनर*

Post a Comment

0 Comments