दुल्हन ने जयमाल के दौरान दूल्हे पर बरसाए थप्पड़।

दुल्हन ने जयमाल के दौरान 

दूल्हे पर बरसाए थप्पड़।


हमीरपुर (राम आसरे)। वैवाहिक समारोह में जयमाल के दौरान वैसे तो जब दूल्हा-दुल्हन जब एक दूसरे के गले में माला डालते हैं तो लोग फूल बरसाते हैं, लेकिन हमीरपुर में मामला अलग ही देखा गया। हमीरपुर में विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के दूल्हे पर थप्पड़ बरसाने का वीडियो सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला बिगड़ने के बाद वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। बता दें कि स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी रोशनी की शादी एक वर्ष पूर्व जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र चमारी गांव निवासी रामरतन के बेटे रविंद्र अहिरवार के साथ तय हुई थी। रविवार को दूल्हा बरात लेकर स्वासा बुजुर्ग गांव आया। राममनोहर अहिरवार के यहां रात करीब 11 बजे जनवासे में बरातियों का दुल्हन पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद रात में करीब तीन बजे जनवासे से बरात द्वार चार के लिए पहुंची। लोगों ने बताया कि बारात के आने के बाद खुशी का माहौल था। सब लोग डांस कर रहे थे। तभी वर माला के लिए जैसे ही दुल्हा स्टेज पर गया विवाद शुरू हो गया। घटना के बारे में कोई भी परिवार वाला कुछ नहीं बता रहा है। लड़की का नाम रोशनी है और दूल्हे का नाम रविकांत है। लोगों का कहना है कि रोशनी व्यवहार से अच्छी लड़की है। उसका लोगों से बर्ताव भी अच्छा है। लड़के की तरफ से जरूर कोई गलती हुई होगी, तभी उसने थप्पड़ मारा है।

Post a Comment

0 Comments