थाना खेतासराय पुलिस द्वारा गैंगस्टर
में निरुद्ध व शातिर गोतस्कर बबलू यादव,
अखिलेश यादव व अमित यादव
द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति से
पैतृक जमीन पर मकान/वाहन
( कुल कीमत करीब 01 करोड 53 लाख )
को धारा-14(1) गैगेस्टर एक्ट के
तहत किया गया कुर्क।
जौनपुर (राम आसरे)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के तहत सम्पत्ति की जब्तीकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार एवं तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह (प्रशासक )की उपस्थिति में थानाध्यक्ष खेतासराय प्रकाश राय एवं प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य थाना शाहगंज मय टीम द्वारा मुअ0सं0-0019/2022 धारा-3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में शातिर गोतस्कर 1. बबलू यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र रामबली यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा अवैध अर्जित धन से पैतृक जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया 02 मकान व एक ट्रैक्टर, एक जैलौ गाड़ी ( अनुमानित कीमत 01 करोड 23 लाख रूपये ) 2. अखिलेश यादव पुत्र राम बचन यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा अवैध अर्जित धन से पैतृक जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया एक मकान (अनुमानित कीमत 15 लाख रूपए) 3. अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा अवैध अर्जित धन से पैतृक जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया मकान (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए ) कुल कीमत करीब 01 करोड 53 लाख को धारा-14(1) गैगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट जौनपुर महोदय के आदेश संख्या 686, 692,693,694 दिनांक-12.05.2022 के क्रम में उक्त अर्जित संपत्ति/वाहन को जब्त किया गया।
आपराधिक इतिहासः-
1. बबलू यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र रामबली यादव*
1. मु0अ0सं0 116/2021 धारा 307,120B भादवि खेतासराय जौनपुर
2. मु0अ0सं0117/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशुक्रुरता अधि0 व 120B भादवि खेतासराय जौनपुर।
3. मु0अ0सं0122/2016 धारा 147,323,506 भादवि सरपतहाँ जौनपुर।
4. मु0अ0सं019/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्ट एक्ट खेतासराय जौनपुर।
2.अमित यादव पुत्र राजनाथ यादव
1. मु0अ0सं0116/2021 धारा 307,120B भादवि खेतासराय जौनपुर।
2. मु0अ0सं0117/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशुक्रुरता अधि0 व 120B भादवि खेतासराय जौनपुर।
3. मु0अ0सं019/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्ट एक्ट खेतासराय जौनपुर।
3.अखिलेश यादव पुत्र राम बचन यादव
1. मु0अ0सं0116/2021 धारा 307,120B भादवि खेतासराय जौनपुर।
2. मु0अ0सं0117/2021 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशुक्रुरता अधि0 व 120B भादवि खेतासराय जौनपुर।
3. मु0अ0सं0118/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट खेतासराय जौनपुर।
4. मु0अ0सं0342/2020 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 11 पशुक्रुरता अधि0 बांसडीह बलिया।
5. मु0अ0सं0343/2020 धारा 307 भादवि बांसडीह बलिया।
6. मु0अ0सं0354/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बांसडीह बलिया।
7. मु0अ0सं019/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्ट एक्ट खेतासराय जौनपुर।
0 Comments