भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से झारखंड बनेगा 100 फ़ीसदी साक्षर : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

भगवान चित्रगुप्त की प्रेरणा से 

झारखंड बनेगा 100 फ़ीसदी 

साक्षर : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू






आईएमए भवन में भव्य समारोह में हुई भगवान चित्रगुप्त पूजा, कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

रांची : आज दिनांक 27 अक्टूबर दिन गुरुवार 2022 को राजधानी रांची के आईएमए भवन में भगवान चित्रगुप्त की भव्य समारोह में सामूहिक पूजा की गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत किया। सर्वप्रथम प्रातः 10:00 बजे से पूजा शुरू हुई जिसमें पूजा समिति सदस्यों द्वारा संपूर्ण सनातन पद्धति और मंत्रोच्चार से पूजा की गई। डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, सुनील किशोर सिन्हा, संजीव सिन्हा, अनुनय शंकर टिंकू और सभी पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूजा में भगवान चित्रगुप्त से झारखंड के 100 फ़ीसदी साक्षर बनने की प्रार्थना की गई साथ ही इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कायस्थ व्यक्तिगत योगदान करेंगे यह संकल्प लिया गया।

पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं के मध्य भोग एवं प्रसाद वितरण किया गया। मध्याह्न से सामूहिक भोज प्रारंभ हुआ। इसी बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें कई झारखंड के नामचीन कलाकारों ने अपने खूबसूरत प्रस्तुति से समां बांधा। सबसे पहले इंडियन आइडल के प्रतियोगी रहे शगुन पाठक ने अपने भक्ति गीत से सुंदर समा बांधा। पराग भूषण ने क्लासिकल गानों की सुरमई प्रस्तुति दी। सिम्मी गोस्वामी ने अपने मधुर गीत से सबका मन मोहा। गिटार पर इनका साथ किशोर, ढोलक से पिंटू, कीबोर्ड पर रोहित और ऑक्टा पैड पर गोल्डी ने साथ निभाया। गायिका प्रिया ने भी फिल्मी गानों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दर्जनों विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। आज मंच संचालन आकाश सिन्हा ने किया।

पूजा स्थल पर बर्लिन डायग्नोस्टिक, डॉ.अभिषेक प्रकाश, आरपीएस ब्लड बैंक, डॉ.जे.शरण, संतोष सोनी, डॉ. बंटी प्रसाद, डॉ आशुतोष, समेत अन्य ने निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाए। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना स्वस्थ्य जांच कराया।

आज के अवसर पर सुबोधकांत सहाय, हरिनारायण सिंह, डॉ. सीबी सहाय, डॉ. राघव शरण, डॉ. सीबी सिन्हा, निकेश लाल, विजय दत्त पिंटू, सुनील किशोर सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, प्रभात सहाय, सुभाष कुमार, अनुनय शंकर टिंकू, प्रवीण कुमार, मनोज सिन्हा, उपेंद्र कुमार बबलू, मुकेश सिन्हा, जयशंकर जयपुरियार, सूरज कुमार सिन्हा, जयदीप सहाय,जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय अखौरी, राजेंद्र तिवारी, सौरभ रॉय, मनीषा सिंह, निभा सिन्हा, विनिता श्रीवास्तव, नीरू रॉय, अनुष्का श्रीवास्तव समेत हजारों लोगों ने संध्या आरती में शामिल होकर पूजा की।

Post a Comment

0 Comments