पेशी पर लाया गया सजायाफ्ता फरार
अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कौशाम्बी(राम आसरे)। गैंगेस्टर के मामले में पेशी पर जेल से लाया गया सजायाफ्ता मुल्जिम अदालत से फरार हो गया है। मामले की जानकारी तब हुई जब जेल में एक कैदी की संख्या काम मिली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद पता चला कि अदालत परिसर से फरार होने वाला मुल्जिम हत्या जैसे संगीन वारदात में जेल में सजा काट रहा था। जिसे शुक्रवार को जेल से अदालत गैंगेस्टर के मामले में पेशी पर लाया गया था। फरार मुल्जिम को पकड़ने के लिए एसपी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने का आदेश जारी किया है। फरार मुलजिम की तलाश में अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के निर्देशन में कोतवाल मंझनपुर विनोद कुमार सिंह ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया जिस पर थाना सैनी पुलिस की मदद से नहर रोड कोरियो थाना सैनी से पुलिस ने फरार अभियुक्त संतोष कुमार भारतीय को गिरफ्तार कर लिया है और दोष सिद्ध अभियुक्त को अदालत में पेश किया है
पिपरी थाना के गांजा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बुदुल की हत्या अगस्त 2016 में गांव के संतोष भारतीय पुत्र गंगा प्रसाद, जीतेन्द्र भारती पुत्र बरखण्डी लाल, गुड्डू पुत्र तीरथ भारती ने मिलकर कर दी थी। सुरेंद्र उर्फ बुदुल हत्या कांड में सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने तीनो मुल्जिम को आजीवन कारावास की सजा 2 साल पहले सुनाई थी। जिसके बाद से मुल्जिम जेल में अपनी अपनी सजा काट रहे है। पिपरी पुलिस ने संतोष भारतीय के अपराध की प्रकृति को देखते हुए उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही की थी। शुक्रवार को संतोष भारतीय पुत्र गंगा प्रसाद की गैंगेस्टर मामले की पेशी जिला अदालत में थी। जिसके चलते जेल से संतोष भारतीय को पुलिस कस्टडी में अदालत लाया गया। पेशी के बाद संतोष अदालत परिसर से अचानक सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी की नजर बचा कर गायब हो गया। शाम को जेल में बंदी की वापसी में एक कैदी कम मिला। बंदी रक्षको ने मामले की सूचना जेल अधीक्षक एवं जेल अधीक्षक ने दोष सिद्ध मुलजिम के फरार होने की सूचना पुलिस अधिकारियो को दी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस टीम सक्रिय हुई और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

0 Comments