विदुषी काशी आईकॉन अवॉर्ड
से हुई सम्मानित।
वाराणसी(राम आसरे)। प्रतिभावान बाल गायिका व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत विदुषी वर्मा को काशी आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से जालान इंपैक्स में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विदुषी को विशिष्ट अतिथि गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काशी आइकॉन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल एवं विधायक रमेश जायसवाल रहे। विदुषी को इससे पूर्व यूपी धरोहर रत्न, काशी गौरव रत्न, काशी गौरव सम्मान, कल्कि गौरव सम्मान, अथ भक्ति सम्मान, कार्निवाल स्टार गोल्डन राइजिंग फीदर अवार्ड समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। विदुषी द्वारा गाए प्रमुख भजन गंगा बहती जाये सबसे कहती जाये, महादेव, रघुनंदन दरबार, जय जय यशोदा के लाला, राम नाम का अमृत पी ले, से जय जग जननी संकट हरनी, हे गणेश देवा समेत अनेक भजन यूट्यूब पर आ चुके हैं। विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा है ।विदुषी मूलतः जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासिनी है।वर्तमान में विदुषी ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष दे से संगीत की शिक्षा ले रही हैं। विदुषी के इस उपलब्धि पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू सिंह ,सत्य नारायण सेठ, शैलेश वर्मा,सतीश वर्मा प्रवक्ता, बबलू वर्मा, पंकज सिंह, आशीष यादव, चंद्रशेखर सेठ समेत अनेक गणमान्य लोगों ने बधाइयां दिया।



0 Comments