चौमिन फैक्ट्री के मालिक से धमकी और रंगदारी मांगने वाले को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया।

चौमिन फैक्ट्री के मालिक से धमकी और

 रंगदारी मांगने वाले को रांची पुलिस 

ने गिरफ्तार किया।





रांची, अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट : दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को तुपुदाना ओ0पी0 क्षेत्र के इंसलरी एरिया स्थित चौमिन फैक्ट्री के मालिक से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के राजेश गोप के नाम से फैक्ट्री के अंदर पर्चा डालकर कंपनी को उड़ाने की धमकी दिया गया था तथा फैक्ट्री के मालिक के मोबाइल पर मोबाइल नंबर 82524 14213 से फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिस संदर्भ में धुर्वा (तुपुदाना) थाना काण्ड सं0-281/ 22 दिनांक 15 अक्टूबर 2022 धारा 385 /386/387/34 भा0द0वि0 के अंतर्गत काण्ड पंजीकृत किया गया था।

इस घटना का उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया , रांची के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें पु0अ0नि0 मीरा सिहं प्रभारी तुपुदाना ओ0पी0 अनुसंधानकर्ता स0अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, स0अ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी शामिल है।

गिरफ्तार सभी अभियुक्त 1. शिव शंकर केसरी, 2.तस्लीम अंसारी, 3.मंजूर अंसारी के द्वारा फैक्ट्री के मालिक को फोन कर रंगदारी का पैसा लेने के लिए नगड़ी नया सराय में बुलाए थे जहां पर तीनों अभियुक्तों को दबोचा गया तथा इन तीनों के निशानदेही पर सुहेल अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

इस घटना में संलिप्त निम्नांकित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

1. शिव शंकर केसरी उम्र 38 वर्ष पिता राजकुमार केसरी, ग्राम- पिस्का नगड़ी।

2. तस्लीम अंसारी उम्र 25 वर्ष पिता स्वर्गीय सलीम अंसारी, ग्राम- देवरी नगड़ी।

3. सुहैल अंसारी उम्र 32 वर्ष पिता आलम अंसारी ग्राम -देवरी नगड़ी।

4. मंजूर आलम उम्र 30 वर्ष पिता करीमुद्दीन अंसारी ,ग्राम- सोनारडेला सिटमटोली सभी थाना- नगरी जिला -रांची।

बरामद सामग्री-1. स्मार्ट फोन -03

2. कीपेड मोबाइल -02

3.JH01EM-1628 डिजायर ब्लू रंग-01

4.JH0EJ-2286 होंडा साईन मोटरसाइकिल-01

5.पी0 एल 0एफ 0आई 0का चंदा रसीद -04 प्रति

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी का नाम-

1. श्री राजा कुमार मित्रा ,पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में

2. पु 0अ0 नि0 मीरा सिंह, प्रभारी तुपुदाना ओ0पी 0रांची।

3. पु 0अ0 नि0 विवेक कुमार, प्रभारी पुनदाग ओ0पी 0रांची।

4.पु 0अ0 नि0 ओम प्रकाश टोप्पो ,थाना प्रभारी नगड़ी रांची।

5.पु 0अ0 नि0 रामजी कुमार , जगन्नाथपुर थाना रांची।

6.पु 0अ0 नि0 सुमित कुमार सिंह, अरगोड़ा थाना, रांची।

7.पु 0अ0 नि0 रोहित सिंह, अरगोड़ा थाना, रांची।

8.पु 0अ0 नि0 धनंजय गोप, धुर्वा थाना, रांची।

9.पु 0अ0 नि0 प्रवीण कुमार तिवारी ,धुर्वा थाना ,रांची।

10.स0अ0नि0 शाह फैसल ,तकनिकी शाखा प्रभारी व0पु0अ0 कार्यालय , रांची।

11.स0अ0नि0 धर्मेंद्र कुमार, तुपुदाना ओ0पी0 रांची।

12.स0अ0नि0 देवेंद्र कुमार सिंह, तुपुदाना ओ0पी 0रांची।

13. आरक्षी 35 50 प्रवीण तिवारी, स0अ0नि0,व0 पु 0अ0 रांची।

14. क्यू 0आर 0 टीम के अन्य सदस्य एवं तुपुदाना ओ0पी 0का रिजर्व गार्ड।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एसएसपी रांची ने यह जानकारी दी है।

Post a Comment

0 Comments