15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना
दिवस पर आयोजित समारोह तैयारियों
को लेकर रांची उपायुक्त ने की बैठक
आज दिनांक 09 नवंबर 2022 को उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन और मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह और माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए समारोह के मिनट -टू -मिनट कार्यक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी और उन्हें अहम निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां ससमय पूरी जानी चाहिए।
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने वीवीआईपी के आवागमन को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्व को अच्छी तरह से समझ कर कार्य निर्वहन का निदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मौजूद होंगी। ऐसे में सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों और अन्य व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0 Comments