चाचा नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का आयोजन बच्चों में शिक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढानें के लिए भी मनाया जाता है :मो० तौहीद

चाचा नेहरू की जयंती पर बाल दिवस

 का आयोजन बच्चों में शिक्षा और 

अधिकारों के बारे में जागरूकता बढानें के 

लिए भी मनाया जाता है :मो० तौहीद




रांची पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में स्कूल के सचिव मो. तौहीद के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर रांची के आरपीएस स्कूल में बाल दिवस (चिलडरेंस डे) का आयोजन किया गया, इस अवसर पर रांची पब्लिक स्कूल हिंदपीङी रांची में आयोजित इस भव्य समारोह में स्कूल के सचिव मोहम्मद तौहीद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू "चाचा नेहरू के नाम से आज भी लोकप्रिय हैं मोहम्मद तौहीद ने आगे कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं इसलिए बाल दिवस नेहरू जी की जयंती के अलावा बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढानें के लिए मनाया जाता है। साथ साथ इस बाल दिवस पर स्कूल में एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया I कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. तौहीद के साथ साथ रांची पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डा. जावेद अहमद, प्रिंसिपल सना जावेद, भाईस प्रिंसिपल शबाना परवीन सहित रांची पब्लिक स्कूल के छात्र, छात्राओं के साथ साथ स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित अनेक अभिभावकगण कार्यक्रम में शामिल थे I स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्षकोण से चाचा नेहरू से जाना।

Post a Comment

0 Comments