ए सी पी चेतगंज शिवा सिंह को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद स्वरूप दुपट्टा व गुलदस्ता देकर किया सम्मानित।

ए सी पी चेतगंज शिवा सिंह को 

बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद 

स्वरूप दुपट्टा व गुलदस्ता 

देकर किया सम्मानित।


वाराणसी (राम आसरे)। वाराणसी व्यापार मंडल की शाखा पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल मंगलवार को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के आदेशानुसार पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी श्रीवास्तव के नेतृत्व मे महिलाओं की टीम ए सी पी चेतगंज शिवा सिंह से जहां मुलाकात कर बाबा विश्वनाथ का आशिर्वाद स्वरूप दुपट्टा व गुलदस्ता भेट किया गया। वहीं चेतगंज क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों और टोटो से महिलाओं को हो रही दिक्कतों और महिलाओं के व्यापार में आ रही समस्याओं से अवगत कराया व अपनी मंडल की एक सदस्य के परिवारिक समस्या की भी जानकारी दी। ए सी पी चेतगंज ने हम महिलाओं को भरोसा दिलाया की आपकी सभी समस्या का निदान होगा और हर महीने एक मिटींग कर महिलाओं की सभी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।
महिलाओं व आशा बहनों की भी कुछ समस्याओं पर चर्चा हुई। क्षेत्र मे जो भी कॉलेज या विद्यालय हैं उसमे पढ़ने वाली छात्राओं को जागरूक करने जैसे कार्यक्रम करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। महिलाओं और छात्राओं के सहयोग के लिए नार्मल ड्रेस से एंटी रोमीयो टीम के सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश ए सी पी ने दिया हैं।
हम सभी महिलाओं को ए सी पी ने भरोसा दिया है कि हमारी हर समस्या का निदान जल्द से जल्द होगा और एक टीम बनाकर काम करने का मौका भी मिलेगा। जिसमें उपस्थित पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष चाँदनी श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष सुप्रिया भट्टाचार्य, कार्यवाहक महामंत्री प्रिया अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री निर्मला देवी, कोषाध्यक्ष ख़ुशी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, रूबी यादव सभी पदाधिकारी उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments