झारखंड किसान महासभा के तत्वाधान
सरकार द्वारा कृषि और कृषक विरोधी
नीतियों के विरोध में धरना दिया गया
रांची , अवधेश कुमार यादव की रिपोर्ट " आज 10 अक्टूबर 2022 को झारखंड किसान महासभा के तत्वाधान में सरकार द्वारा कृषि और कृषक विरोधी नीतियों के विरोध में सूबे की राजधानी रांची के राजभवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया इस धरना प्रदर्शन में झारखंड के लोहरदगा पलामू हजारीबाग रामगढ़ धनबाद बोकारो गुमला खूंटी जिले के सैकड़ों किसान मौजूद थे, झारखण्ड किसान महासभा के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री पंकज रॉय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास तभी हो पायेगा जब प्रदेश के कृषकों का विकास होगा। कृषको के विकास हेतु सरकार उनके अनुरूप योजनाओ और नीतियों का निर्माण करे। उन्होंने संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जीएम मस्टर्ड पर झारखंड सरकार प्रतिबंध लगाए इसके उपयोग से इसका मूल तत्व नष्ट हो जाएगा और पर्यावरण एवं मानव जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी मांग किया कि झारखंड सरकार सुखाड़ राहत योजना अंतर्गत 3500/- रुपये जो प्रति परिवार घोषणा की है, इसका झारखंड किसान महासभा पूर्ण विरोध करती है ये घोषणा गलत है किसानों के साथ छल है। इस घोषणा को सरकार वापस लेकर प्रति एकड़ 15000/ रुपये सरकार किसानों को दे। साथ ही झारखंड किसान महासभा के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया। धरना प्रदर्शन में झारखण्ड किसान महासभा के महासचिव उपेन्द्र गुरु, सचिव शमशेर आलम, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक महतो, कसमार प्रखंड के नीलेश महाराज, किसान प्रेमनाथ, संजय यादव, तथा सैकडी की संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित थे।
उक्त जानकारी महासचिव उपेंद्र गुरु द्वारा दिया गया।
0 Comments