इटालियन बहु के बाद अब जापानी
बहु पर आया हिन्दुस्तानी छोरे का
दिल! हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी।
बस्ती (राम आसरे)। कहते हैं कि प्यार जब होता है तो वह देश, क्षेत्र, भाषा की सीमा को लांघ जाता है। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के बस्ती में देखने को मिला। फिलहाल इस अनोखी शादी के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। बस्ती के दुबौलिया इलाके के किसान राजेंद्र त्रिपाठी के बेटे अजीत ने जापानी लड़की से शादी की है। जापान में रहने के दौरान ही उनकी दोस्ती जापानी लड़की से हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जापान से उत्तरप्रदेश के बस्ती आकर एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी एक हिंदुस्तानी लड़के से संपन्न कराई। हिन्दू रीति-रिवाज से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस विवाह के दौरान दुल्हन के परिजन भारतीय संस्कृति को देखकर भाव विभोर दिखे। इस विवाह को 2 दिलों ही नहीं, बल्कि 2 देशों के संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इंजीनियर अजीत त्रिपाठी और जापान की मसाको रविवार की रात हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध गए। देशी अंदाज में दूल्हा और दुल्हन के परिजनों सहित सभी खूब झूमे।
विवाह में विशेषकर दुल्हन पक्ष के लिए हर रस्म रोचक रही. अजीत त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर लगभग 8 सालों से जापान टोकियो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है. दुल्हन मसाको भी टोकियो में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के रूप में कार्य करती है.
0 Comments