गुरुवार को उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के समापन समारोह

गुरुवार को उत्तर प्रदेश दिवस 

2023 के समापन समारोह


प्रयागराज (राम आसरे)। गुरुवार को उत्तर प्रदेश दिवस 2023 के समापन दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार एवम् राजकीय पांडुलिपी पुस्तकालय संस्कृति विभाग, प्रयागराज तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से निवेश एवम रोजगार आधारित प्रदर्शनी, योग तथा लोकगीत, लोकनाट्य संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन जिला पंचायत प्रयाराज में किया गया। कार्यक्रमों का सुभारंभ योग कलाकार निखिल ठाकुर योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात मानसिंह और साथियों द्वारा लोकगीत कार्यक्रम में एक से बढ़कर गीतों की प्रस्तुती दी गई, सेंट एंथोनी इंटर कालेज की छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति से प्रेरित लोक नृत्य प्रस्तुत किया, अंगद पटेल ने अपने भाषण द्वारा उपास्थित लोगो को आह्लादित किया। छात्रा अंकिता मौर्या द्वारा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भोला नाथ कनौजिया जिला विकास अधिकारी, अशोक कुमार मौर्या पी डी प्रयागराज, आलोक सिंह पंचायतीराज अधिकारी, चंद्रबली पटेल, राकेश निर्मल जीआईसी, विनय पटेल, गुलाम सरवर पांडुलिपी अधिकारी, राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक हरिशचंद्र दुबे प्राविधिक सहायक, रोशन लाल, अजय मौर्य तथा गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मो. मोहसिन नूरी क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी प्रयागराज द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments